फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रंजिश में चाचा-भतीजे का सिर फोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे के सिर में आए 25 टांके, पशु चोरी करने का मामला
विज्ञापन

गुरुग्राम। फर्रुखनगर खेड़ा खुर्रमपुर गांव में रंजिश में दो पक्षों में झगड़ा हुआ। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर दो बार हमला कर चाचा-भतीजे के सिर फोड़ दिए। हमले में भतीजे के सिर में 25 टांके आए। बताया जा रहा है कि पशुओं की चोरी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। रविवार देर शाम को शिकायत के आधार पर फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खेड़ा खुर्रमपुर गांव निवासी लोकेश यादव ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि 3 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उनके चाचा रमेश होटल से काम निपटाकर घर आ रहे थे। घर के पास ही खेत में उनके पशु बंधे हुए हैं। मनीष व उसके साथी फेंसिंग को उखाड़कर पशु चोरी का प्रयास कर रहे थे। जब रमेश ने रोका तो मनीष ने उनके सिर पर वार कर दिया और धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन


बाहर शोर सुनकर लोकेश व उसका भाई नरेंद्र पहुंचे। इसकी थोड़ी देर बाद मनीष अपने भाई अमित व अजय के साथ वापस आया और लोकेश व उसके चाचा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 4 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे एक बार फिर आरोपी बोलेरो में सवार होकर आए और होटल में घुसकर लोकेश से मारपीट की। इसके बाद मौके से भाग गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लोकेश के सिर में 25 टांके आए। मारपीट की वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, थाना पुलिस ने बताया की यह रंजिश में मारपीट का मामला है। पुलिस का कहना है कि पशु चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना मुकेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें