फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रक से 50 मीटर तक घिसटती रही बाइक, दो युवकों की हुई मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Sun, 11 Aug 2024 08:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद ट्रक में फंसी बाइक को ट्रक चालक करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद ट्रक में फंसी बाइक को ट्रक चालक करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत बोहड़ाकला के अमित पाल ने कहा कि उसका छोटा भाई विपुल अपने दोस्त पटौदी के वार्ड दस निवासी अभय जीत चौहान के साथ उसकी बाइक से किसी काम से बिलासपुर चौक पर गए थे। अमित भी बिलासपुर चौक पर ही मौजूद था। जब वे दोनों बाइक से वापस बोहड़ाकला जा रहे थे तो बिलासपुर चौक से आगे सीएनजी पंप के पास दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और ट्रक चालक बाइक को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद से ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर उसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें