फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मोबाइल फोन के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर-40 की टीम ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक रोककर मोबाइल छीनने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 11 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अब उनके मालिकों को सूचना देकर उन्हें कोर्ट से लेने के लिए संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि सेक्टर 43 चौकी प्रभारी को बिहार के रहने वाले युवक सिलभद्र ने शिकायत दी थी कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। वह निजी अस्पताल के सामने मोबाइल पर बात कर रहा था। मामले की जांच कर सीआईए सेक्टर-40 को दी गई । टीम ने छानबीन के बाद नितिन प्रताप उर्फ अतुल निवासी गांव सोथरा थाना सिरसागंज, जिला फिरोजाबाद व संदीप कुमार निवासी गांव शेरपुर मदनपुर थाना सिरसागंज, जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र 25 साल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक व स्नैचिंग के 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें