फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मचारी की हिम्मत से पकड़ा गया दो चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार में एक सुरक्षाकर्मी की हिम्मत ने बुधवार दोपहर दो चोरों को जेल पहुंचा दिया। दोनों पालम विहार के सी-वन ब्लॉक में एक साल से बंद मकान में चोरी करने का का प्रयास कर रहे थे। शक होने पर कॉलोनी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी प्रमोद ने बताया कि वह एक निजी सुरक्षा एजेंसी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं। बुधवार दोपहर वह पालम विहार के सी-वन ब्लॉक में सुरक्षा में तैनात थे। तभी एक बंद मकान में कुछ हलचल का आभास हुआ। मकान मालिक काफी समय से हैदराबाद में हैं और मकान एक साल से बंद है। ऐसे में शक होने पर वह जांच करने मकान में गए। इस दौरान देखा कि मकान के पीछे का गेट टूटा हुआ है और अंदर दो युवक चोरी का प्रयास कर रहे हैं। प्रमोद के अनुसार उसे समझते देर नहीं लगी और उसने तत्परता दिखाते हुए शोर मचाते हुए दोनों को पकड़कर लिया। उधर दोनों आरोपी भागने के लिए मारपीट करने लगे, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगों के जुटने तक दोनों को पकड़कर रखा। शोर सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने चोरों को अपने कब्जे में लेकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में दोनों आरोपियों में से एक ने अपना नाम संवरलाल बताया। मौके पर पहुंची पालम विहार थाना की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें