फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का नया तरीका: गुरुग्राम में ICICI बैंक के कर्मचारी समेत दो दबोचे, मुनाफे का देते थे लालच

Tue, 09 Jul 2024 01:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने बैंक के कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगी का नया तरीका: गुरुग्राम में ICICI बैक के कर्मचारी समेत दो दबोचे, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम; अब तक 16 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराते थे। अब तक गुरुग्राम पुलिस ने अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में 16 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

29 फरवरी 2024 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर मानेसर, गुरुग्राम में एक शिकायत अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देकर एक एप के माध्यम से शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर लगभग 25 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के संबंध में दी। इस शिकायत पर थाना साइबर मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


एचपीएस प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध, गुरुग्राम के निर्देश पर निरीक्षक सुनील कुमार, प्रबंधक थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम के नेतृत्व में एएसआई विजयपाल, मुख्य सिपाही राकेश कुमार, सिपाही राकेश ने उपरोक्त अभियोग में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धर पकड़ के लिए पंजाब के तीन जिलों संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में छापेमारी की।

छापेमारी में दो आरोपियों को पंजाब से पकड़ा और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-24B जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) व देवेंद्र सिंह निवासी गांव नोहरा जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई। इस पुलिस रेड के दौरान पंजाब के थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर में तैनात पंजाब पुलिस के होमगार्ड रामपाल सिंह ने सराहनीय कार्य करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ने में थाना साइबर मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम का भरपूर सहयोग किया। दोनों आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 25 लाख रुपए जिस बैंक खाते में आए थे। वह आरोपी देवेन्द्र के नाम था। आरोपी देवेन्द्र ने यह बैंक खाता 10 हजार रुपए में आरोपी हरप्रीत को बेच रखा था तथा आरोपी हरप्रीत ने यह बैंक खाता 20 हजार रुपए में इसके एक अन्य साथी को बेच दिया था। आरोपी हरप्रीत मंडी गोविन्दगढ़ में आईसीआईसीआई बैंक में काम करता है। आगामी पूछताछ के लिए आरोपी हरप्रीत को माननीय न्यायालय में पेश करके दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें