फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगी में संलिप्त यूको बैंक के कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्केट में निवेश करके मुनाफा कमाने के नाम पर 24.60 लाख रुपये की ठगी का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम को एक व्यक्ति ने शेयर मार्केट में निवेश करके मुनाफा कमाने के नाम पर 24.60 लाख रुपये की ठगी की लिखित शिकायत दी थी। शिकायत पर थाना साइबर अपराध पश्चिम ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने मामले को लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने साइबर ठगी में संलिप्त यूको बैंक के कर्मचारी समेत दो को गिरफ्तार किया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में थाना साइबर अपराध पश्चिम के प्रबंधक निरीक्षक नवीन कुमार की टीम में मुख्य सिपाही भगत सिंह ने पुलिस टीम के साथ बीते 19 अक्तूबर को दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कनिष्क विजय वर्गीय निवासी मांगरोल (राजस्थान) और राम अवतार निवासी कुसुम विहार जगतपुरा, जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपी राम अवतार यूको बैंक मानसरोवर, जयपुर (राजस्थान) शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करता है। आरोपी बैंक कर्मचारी वर्ष-2016 से बैंक में नौकरी कर रहा है और पिछले डेढ़ वर्ष से जयपुर यूको बैंक की शाखा में कार्यरत है। इस मामले की ठगी में प्रयोग किया गया बैंक खाता आरोपी कनिष्क और आरोपी राम अवतार (बैंक कर्मचारी) ने मिलीभगत करके फर्जी दस्तावेज पर खुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खाता उपलब्ध कराने पर मिलते थे सात-सात हजार रुपये
बैंक खाता आरोपी कनिष्क ने अन्य आरोपी को साइबर ठगी के लिए उपलब्ध करवाया था। बैंक खाता उपलब्ध करवाने के लिए आरोपी बैंक कर्मचारी और आरोपी कनिष्क को लगभग सात-सात हजार रुपये मिलते थे। दोनों आरोपियों द्वारा सात बैंक खाते फर्जी पते पर खोलकर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ताकि अन्य जानकारी का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें