फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नूंह गो टास्क फोर्स ने गांव घासेड़ा में एक मकान से 150 किलो प्रतिबंधित मांस, एक मोटरसाइकिल और औजार बरामद किए हैं। इस संदर्भ में नूंह सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गो टास्क फोर्स की एक टीम सोहना रोड पर गांव घासेड़ा में मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि घासेड़ा गांव के ही रहने वाले इल्ली, शाहरुख और मुर्सलीम गोकशी में संलिप्त लिप्त हैं, जो एक मकान में कटे हुए प्रतिबंधित मांस के टुकड़ों को पैक कर बेचने की तैयारी में हैं। सूचना के मुताबिक मौके पर दबिश दी गई। जहां पुलिस को देख तीन व्यक्ति आबादी क्षेत्र का फायदा उठाते हुए मकान की छत से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने मकान से 150 किलो प्रतिबंधित मांस, लकड़ी गुटका, दो छुरी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक मोटरसाइकिल और औजार बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें