फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार से टक्कर मारकर मारपीट व अपहरण मामले में 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-5 थाना इलाके में 17 जुलाई को हुई थी वारदात
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना इलाके में एक व्यक्ति को कार से टक्कर मारकर मारपीट व अपहरण मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अंबेडकर नगर कॉलोनी का रामकुमार उर्फ रामू और यूपी के चित्रकूट का सत्यम श्रीवास्तव शामिल है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को अंबेडकर नगर कॉलोनी से काबू किया गया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इससे पहले एक आरोपी देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले रोहित को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल बरामद की गई है। आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वारदात 17 जुलाई को शीतला कॉलोनी के पास हुई थी। कार से टक्कर मारकर उसमें सवार चार आरोपियों ने पीड़ित को रॉड व डंडों से पीटा व जबरन कार में डाल लिया था। आरोपियों ने मोबाइल व अन्य सामान छीना और नहर के पास इसे फेंक गए। आरोप है कि कार से फेंकने के दौरान आरोपियों ने हवाई फायर भी किया था। सेक्टर-5 थाना में दर्ज प्राथमिकी पर जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस मामले में आरोपी रोहित अग्रवाल व शिकायतकर्ता के बीच पुराने झगड़े को लेकर रंजिश थी। इसी के कारण आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें