फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खराब वाहन के पास खड़े चालक और सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को वाहनों ने कुचला, दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सदर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ सोहना सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहला हादसा 4 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली-वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौंचाली गांव के पास बने फ्लाईओवर पर हुआ। पुलिस के अनुसार, वाहन खराब हो जाने पर चालक चंदर निवासी पलवल मिस्त्री का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक स्कॉर्पियो ने पीछे से खराब वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चंदर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा हादसा 5 अगस्त की शाम करीब चार बजे बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर निमौठ गांव के पास हुआ। गांव निवासी 83 वर्षीय शीशराम अपनी भैंसों को जंगल से घर लेकर लौट रहे थे। सड़क पार कराने के दौरान बल्लभगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शीशराम सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके सिर व चेहरे के ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और निमौठ बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखपाल मौके पर पहुंचे और जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। गुरुवार को शीशराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन -
निमौठ बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण सामग्री पहुंचा दी गई है। बारिश रुकते ही ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। -रोहित कुमार, प्रभारी, निमौठ पुलिस चौकी, सोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें