फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार डॉक्टर के हाथ से निकाल ली सोने की दो अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अस्पताल स्टाफ पर उपचार के दौरान बीमार डॉक्टर के हाथ से सोने की दो अंगूठी निकालने का आरोप लगाया है। पालम विहार थाना पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अंसल पालम विहार निवासी विनीता राय ने बताया कि उनके पति डॉ. शची कांत को 23 अगस्त को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई थी। उन्हें मेट्रो अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान उनके हाथ में मौजूद दो सोने की अंगूठियां अस्पताल स्टाफ ने उतार ली और परिजनों को नहीं सौंपी। 24 अगस्त को हालत खराब होने पर डॉ. शची कांत को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शिकायतकर्ता विनीता राय ने बताया कि अस्पताल का बिल भुगतान करने के बाद उन्हें तुरंत विशेषज्ञों के पास ले गए, लेकिन वह अस्पताल से उनकी अंगूठियां नहीं ले पाई। दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह मेट्रो अस्पताल गई और अस्पताल प्रबंधन से डॉ. शची की दोनों अंगूठियां मांगी। आरोप है कि पहले तो अस्पताल प्रबंधन उनकी बेटी को यह अंगूठियां दिए जाने के बारे में कहता रहा। इस पर उन्होंने कोई दस्तावेज अथवा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने को कहा। इस पर प्रबंधन ने उन्हें फुटेज की जांच कर जल्द ही उन्हें सूचित किए जाने के बारे में कहां, लेकिन आज तक अस्पताल प्रबंधन उन्हें कुछ नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें