फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण से दो मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदूषण और मौसम में बदलाव के साथ-साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले सप्ताह से बढ़ोत्तरी हो रही है। ढाई महीने के बाद इस सप्ताह कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। तीन दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हुई थी। बृहस्पतिवार को भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिला में कोरोना के 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 18 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक एक लाख 80 हजार 580 व्यक्ति कोरोना को हराकर स्वास्थ्य हो चुके हैं। जिले में 80 मरीज ही एक्टिव रह गए हैं, जिनमें से 72 होम आइसोलेशन में है। 24 घंटे में जिले में 3591 टेस्ट किए गए। जिला उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने कहा कि हमें अभी भी कोरोना के खत्म करने के लिए प्रयासरत रहना है।
विज्ञापन

10 हजार लोगों को लगाई गई वैक्सीन
मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में बने 48 टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इन केंद्रों में 41 पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी और पांच केन्द्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज के टीके लगाए जाएंगे। वहीं, सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिन नागरिकों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवानी है। उनके लिए जिले में पांच टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीनेशन प्रभारी उप सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लाभार्थी को किसी प्रकार के पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। सभी सेंटरों पर पहले आओ पहले लगवाओ की नीति के आधार पर वैक्सीन लगेगी। गुरुग्राम में कोई भी नागरिक टीकाकरण से अछूता न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत शुक्रवार को जिला में 141 स्थानों पर लोगों को घर घर जाकर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में 148 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 10 हजार 215 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। आज के आंकड़ों को मिलाकर जिले में 37 लाख 33 हजार 360 डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें