गुरुग्राम। डीएलएफ थाना क्षेत्र में एमजी रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी द्वारा चिटफंड के जरिए लोगों को करीब दो करोड़ रुपये की चपत लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीसीपी ईस्ट को दी शिकायत में मंजीत कुमार, सुनीता शर्मा, निशा रानी, वेद प्रकाश व अन्य ने कहा कि गौरव कुमार पिछले करीब दो साल से मंजीत कुमार को जानता है। गौरव ने पीड़ित को एमजी रोड स्थित मेगा सिटी मॉल में मीटिंग के लिए बुलाया। वहां पर गौरव ने उसे सुबीन से मिलवाया और बताया कि सुबीन एक यू शेयर 4 यू. कंपनी चला रहा है। इसकी कंपनी का प्रति माह 300-400 करोड़ रुपये का टर्न ओवर है। हम बड़े स्तर पर काम करना चाहते हैं, इसलिए हमें फंड की आवश्यकता है। उन्होंने मंजीत को झांसे में ले लिया। जिसके बाद मंजीत के कहने पर कई लोगों ने अपने जानकारों सगे संबंधियों से एक करोड़ दस लाख रुपये बैंक ट्रांसफर व कैश के रूप में ले लिए। करीबन 2 माह तक उक्त कंपनी को चलाया गया उसके बाद घाटा होने के कारण कंपनी को बंद करना पड़ा। गौरव के कहने पर सुबीन ने बकाया रकम अस्सी लाख रुपये सेफ स्टोर मार्ट प्रा: लि. कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों की कंपनी वर्ष 2018 से चल रही थी। जब यह रकम यू शेयर 4 यू. के खाता से सेफ स्टोर मार्ट प्रा. लि. कंपनी के खाता में ट्रांसफर हो गई तो हमारा सुबीन की तरफ कोई लेना-देना बकाया नहीं रह गया था। इसके बाद गौरव ने फिर से गुरुग्राम में जसकरण व उसकी पत्नी परमिन्द्र कौर से मीटिंग करवाई। गौरव ने कहा कि यह मेरे पुराने मित्र हैं आप जो भी पैसा इनकी फर्म/ कम्पनी में लगाओगे तमाम जिम्मेदारी मेरी अपनी होगी। जसकरण व परमिन्द्र कौर ने अपना एक ऑफिस एम. 0जी. रोड, मेगा सिटी मॉल में खोला और उन्होंने मंजीत को बताया कि आप इस ऑफिस में बैठकर हमारी जितनी भी
ऑनलाइन सेवाएं हैं, उनका उपयोग करें और अपने नजदीकियों की रकम इस फर्म/कंपनी में लगवाएं। मंजीत अन्य ने सेफ स्टोर मार्ट प्रा. लि. कंपनी के खाते में सवा करोड़ रुपये और जमा करवाए। दो माह कंपनी चलाने के बाद जसकरण ने अपने को ब्रेन हैमरेज होने का बहाना कर लिया और अस्पताल में दाखिल रहा। अब उसका पैसा देने में आनाकानी कर रहे हैं। पैसा मांगने पर गौरव कुमार, जसकरण व परमिंदर कौर उनको धमकी दे रहे हैं। इस तरह आरोपियों ने मंजीत, सुनीता शर्मा, निशा, वेद प्रकाश, जय भगवान, नरेश, संजीव, सचिन, रेखा, पवन, दिनेश प्रताप, गजेन्द्र सिंह, आशू मित्तल, सुनिल डागर, कमलेश, बी. पी. मैथ्यू, सुशील हाण्डा, धर्म सिंह, कृष्ण कांत, पुष्पेन्द्र, सत्यवीर सिंह, नवीन, पवन कुमार, अमित शर्मा, जगबीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अशोक, राकेश सिंह, राकेश, अजय, प्रदीप पांचाल, कमल ग्रोवर, अभिषेक व बिजेन्द्र कुमार, गलदीप गुप्ता, हर्ष मेहता को करीब दो करोड़ से ज्यादा की चपत लगा चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।