फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डिवाइडर से टकराकर धू-धूकर जला ट्रक, दमकल की दो-दो गाड़ियों को स्थिति को काबू पाने में लग गया एक घंटा

Mon, 05 Jan 2026 05:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर रेत से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया, इसके बाद केबिन में आग लग गई। हादसे में चालक-परिचालक घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन
ट्रक के पलटने के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर जेनपैक्ट और वाटिका चौक के पास रविवार की रात को रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक पटलने के बाद केबिन में आग लग गई और चालक-परिचालक को राहगीरों ने केबिन से बाहर निकलने में मदद की। ट्रक पलटने से घायल हुए चालक-परिचालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

रविवार रात करीब 12 बजे राजस्थान नंबर का ट्रक जयपुर की ओर से एसपीआर रोड से होते हुए वाटिका चौक की ओर आ रहा था। इसी दौरान एसपीआर ट्रक डिवाइडर पर टकराया और अनियंत्रित होकर पलट गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में आग लग गई। ट्रक पलटने के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों व राहगीरों ने चालक-परिचालक को बाहर निकाला।

घायल चालक-परिचालक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। वहीं, ट्रक में आग लगने के बाद फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन व सेक्टर-37 फायर स्टेशन से एक-एक दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों दमकल गाड़ियों की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बादशाहपुर थाने की पुलिस ट्रक पलटने के मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि चालक-परिचालक को हल्की चोटें लगी होने से प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक पलटने ईंधन का रिसाव हुआ होगा और अगले हिस्से में आग लगी गई। चालक-परिचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे, तभी ट्रक के डिवाइडर से टकराने की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें