फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से परेशान देव नगर-2 के निवासी करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। गांव भोंडसी के पास स्थित देव नगर-2 में पिछले तीन दिन से बिजली नहीं आने से निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली की समस्या के साथ-साथ वहां पर सीवरेज का पानी खुले में छोड़ने से भी लोग परेशान है। निवासियों का कहना है बिजली के बिल भी पिछले काफी समय से ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

देव नगर-2 में करीब 500 परिवार रह रहे है । वहां पर करीब 40 ऐसे परिवार हैं जिनको बिजली कनेक्शन भी नहीं मिल पा रहा है । एक तरफ भयंकर गर्मी पड़ रही है दूसरी तरफ बिजली न मिलने से निवासियों को काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि बिजली और सीवरेज की समस्या को लेकर उच्च अधिकारी को पहले भी कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं मिला। उनका कहना है अगर हमारी समस्याओं का समाधान समय से नहीं किया गया तो आने वाले सोमवार को बादशाहपुर स्थित बिजली कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे । उनका कहना है कि जब तक हमारी सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
हालांकि इस मामले में सुपरवाइजर मंदीप का कहना है कि देव नगर में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली की सप्लाई में दिक्कत आ रही थी। ट्रांसफार्मर को शनिवार सुबह ठीक कर दिया गया था, जिसके बाद बिजली की सप्लाई सामान्य रूप से हो रही है, जबकि निवासियों का कहना है कि बिजली नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें