फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में भारत रत्न को श्रद्धांजलि अर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर लोगों ने रैली निकाली और डॉ़ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बालूदा, लाखुवास, जखोपुर, हरिनगर, अंबेडकर कालोनी, पहाड़ कालोनी, नहर कालोनी आदि के लोग शामिल हुए। रैली में पुरुषों के अलावा महिलाओं व युवाओं ने भी भारी तादाद में हिस्सा लिया। रैली का आयोजन अंबेडकर चौक व देवीलाल स्टेडियम से किया गया। युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विजय आजाद, बीरसिंह नंबरदार, नंदकिशोर, भाजपा मण्डल प्रधान सौरभ सिंगला, मुकेश सैनी, पूर्व पार्षद डॉक्टर सतीश तंवर, खूबीराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


आईटीआई में भी मनाई गई जयंती

गुुरुग्राम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भी डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार यादव ने की। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 450 विद्यार्थियों और स्टाफ ने भाग लिया। रैली के माध्यम से समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें