फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-33 के 42 एकड़ जमीन पर बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-33 की 42 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) विकसित करने के लिए लेआउट प्लान की मंजूरी मिल गई है। ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित कर ट्रांसपोर्टरों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके बनने से करीब 250 से अधिक ट्रांसपोर्टरों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

शहर में ट्रांसपोर्ट नगर का 25 साल से इंतजार कर रहे ट्रांसपोर्टरों के लिए अच्छी खबर है। नगर योजनाकार की ओर से 16 सितंबर को लेआउट प्लान को मंजूरी देते हुए जमीन की पैमाइश करने के निर्देश दिए थे। लेआउट प्लान भी तैयार हो चुका है। नए प्लान के अनुसार, इसमें 201 भूखंडों पर चार वर्कशॉप, 10 रिपेयर शॉप, दो शॉप कम ऑफिस, चार रिपेयरिंग शॉप स्टोर हैं। इसके अलावा चार बुकिंग एजेंसी डबल स्टोरी, आठ दुकानों के अलावा क्लीनिक, तीन सर्विस सेंटर, तीन रेस्तरां, एक ढाबा डबल स्टोरी, यूनियन ऑफिस, ट्रक पार्किंग, तीन गोदाम, धर्मशाला, बैंक, पेट्रोल पंप, वाटर वर्कर्स शामिल हैं।
इन भूखंडों की साइज 143 से लेकर 5860 स्क्वेयर मीटर एरिया होगा। हालांकि, डीटीपी प्लानिंग अधिकारियों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सेक्टर-33 में 92 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। अतिक्रमण के बाद यहां सिर्फ 42 एकड़ जमीन बची है। कब्जे वाली जगहों पर कई घरों की तो रजिस्ट्री तक हो चुकी है। इसलिए अब इसी पर निर्माण कराया जा सकेगा। ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर शहर में ट्रांसपोर्टरों का सर्वे भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन की पैमाइश कर इसे एचएसवीपी को सौंपा जाएगा। ताकि एचएसवीपी वहां बिजली, पानी, सड़क आदि की सुविधा कर आवंटन प्रक्रिया शुरू कर सके। शहर के ट्रांसपोर्टरों को इससे काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- संजय कुमार, डीटीपी प्लानिंग, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें