-दो और तीन सितंबर के लिए रद्द की गईं ट्रेनें, कुछ ट्रेनों का रूट बदलेगा
पटौदी। दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन के खलीलपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक पुल संख्या 98 ए पर तकनीकी कार्य के कारण दो और तीन सितंबर की ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके साथ ही कुछ रूट पर ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। यात्री परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले ट्रेन की जानकारी ऑनलाइन जरूर देख लें। ट्रेन संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय, ट्रेन संख्या 19701 जयपुर-दिल्ली कैंट, ट्रेन संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, ट्रेन संख्या 22996 जोधपुर-दिल्ली, ट्रेन संख्या 74001 दिल्ली-रेवाड़ी 2 सितंबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर,19702 दिल्ली कैंट-जयपुर, 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर, 22995 दिल्ली-जोधपुर, 54413 दिल्ली-रेवाड़ी, 54414 रेवाड़ी- दिल्ली, 74004 रेवाड़ी- दिल्ली, 54309 दिल्ली-हिसार तीन सितंबर को रद्द रहेगी। चार सितंबर को एक पैसेंजर ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रद्द रहेगी। संवाद