फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जयपुर स्टेशन पर कार्य की वजह से एक महीने तक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रेनों को किया गया आंशिक रूप से रद्द, कई ट्रेनों के बदले रास्ते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य की वजह से करीब एक महीने तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों की रूट को रेगुलेट किया है तो कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द भी किया गया है। इसमें कई ट्रेन ऐसी हैं जो गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करके निकलती हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ट्रेन संख्या नंबर 12413-अजमेर-जम्मू तवी 30 नवंबर को अजमेर -जयपुर के बीच में 35 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
ट्रेन संख्या- 12215- दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस -12,13,17,18,22,24,27 नवंबर और एक, दो, छह, आठ, नौ और 13 दिसंबर तक यह ट्रेन रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन मार्ग परिवर्तन होकर नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेंगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या- 15013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन- 11,12,14,22 ,23,24,26 से 28 नवंबर तक, 30 नवंबर से दो दिसंबर, छह से नौ दिसंबर को यह ट्रेन जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन होने से नारनौल,नीमकाथाना, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेंगी।
विज्ञापन

आंशिक रद
ट्रेन संख्या-12413 अजमेर जम्मू तवी-14,22,23 और 24 नवंबर, छह और नौ दिसंबर को अजमेर से न चलकर खातीपुरा से शाम 4 बजकर 43 पर संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या-12414- जम्मूतवी-अजमेर-13,21,22 व 23 नवंबर पांच और आठ दिसंबर को खातीपुर तक ही संचालित होगी। खातीपुर और अजमेर के बीच में आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या- 12015 नई दिल्ली- दौराई-13 दिसंबर तक खातीपुर तक ही संचालित होगी। रेलसेवा खातीपुर-दौराई के बीच में आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन 12016 दौराई-नई दिल्ली 13 दिसंबर तक खातीपुर तक संचालित होगी। दौराई खातीपुर के बीच में आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें