फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशे में धुत बस ड्राइवर ने वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- गनीमत रही कि कोई व्यक्ति नहीं हुआ घायल, सेक्टर-10 मार्केट के पास की घटना
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-10 मार्केट के पास शुक्रवार दोपहर को एक बस चालक ने नशे की हालत में चार-पांच गाड़ियों में टक्कर मार दी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चालक काे पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। पुलिस ने युवक को पकड़ कर बस को जब्त कर लिया है। इस हादसे में गनीमत यह रही कि कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-10 मार्केट के पास एक निजी बस अनियंत्रित हो गई थी। अनियंत्रित होकर बस ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन एक कार सवार ने ड्राइवर का पीछा किया। और बस के आगे कार लगाकर उसका रास्ता रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथापाई करने लगा। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने में ले गई। थाना प्रभारी सेक्टर-10 इंस्पेक्टर योगेश ने बताया कि जनरल डायरी में मामले को दर्ज किया गया है। चालक ने सभी वाहनों को ठीक करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें