फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक अलर्ट: 23 मार्च को खेड़की दौला टोल से हीरो होंडा चौक तक नहीं चलेंगे वाहन, ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

Tue, 22 Mar 2022 09:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

डीसीपी ने बताया कि जयपुर से आने वाले सभी भारी और मालवाहक वाहनों को दिल्ली और फरीदाबाद जाने के लिए पचगांव से केएमपी पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल के पास अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर धरना दे रहे लोग 23 मार्च को शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए एनएच 48 पर खेड़की दौला टोल से हीरो होंडा चौक तक यातायात का संचालन नहीं होगा। वाहनों को डायवर्ट कर गंतव्य को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक आरएस तोमर ने बताया कि जयपुर से आने वाले हल्के वाहन खेड़की दौला टोल से पहले एसपीआर की ओर से सोहना रोड होते हुए गंतव्य को जाएंगे। दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक गोल्फ कोर्स रोड और सोहना रोड होते हुए वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे। हीरो होंडा चौक पर ट्रैफिक को सुभाष चौक/पटौदी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

भारी और मालवाहक वाहन पूरे दिन इस सड़क से नहीं गुजर सकेंगे। आपात सेवा से जुड़े वाहनों एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ी को जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही यातायात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

भारी वाहनों के लिए रूट

डीसीपी ने बताया कि जयपुर से आने वाले सभी भारी और मालवाहक वाहनों को दिल्ली और फरीदाबाद जाने के लिए पचगांव से केएमपी पर भेजा जाएगा। दिल्ली की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को सोहना रोड और केएमपी से गुजरने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें