फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज यूजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में बुधवार यानी आज शाम पांच बजे यूजी दाखिला आवेदन पूरे होंगे। इसी दौरान छात्रों को आवेदन के अलावा आपत्तियों का भी निवारण कराना होगा। करीब 95 हजार छात्रों ने यूजी कोर्स के लिए पूरे प्रदेश में आवेदन किया है। इसमें करीब पांच हजार छात्रों के आवेदन में आपत्ति मिली है। इसके लिए छात्रों को अपनी आईडी में ही ऑब्जेक्टशन कॉर्नर में जाकर आवेदन में की गई त्रुटि देख उसका निवारण करना होगा।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग कॉलेज में करीब पांच सौ छात्रों के आवेदन पर आपत्ति मिली है। इसमें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), आधार कार्ड के अलावा आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की कमी है। फर्रुखनगर राजकीय कॉलेज के दाखिला नोडल डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुरुआती दिनों में छात्रों ने काफी खामियों के साथ आवेदन किया। कई छात्रों के आवेदन की आपत्ति उठाई गई। ज्यादातर ने यह खामी दूर कर आपत्ति का निदान करा लिया है। द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज के प्राचार्य विरेंद्र अंतिल ने बताया कि दाखिले आवेदन के लिए शाम पांच बजे तक समय है। छात्रों को तय समय में ही आवेदन और आपत्ति दूर करने का काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें