फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जोहड़ में ढांग के नीचे दबकर तीन महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-100
विज्ञापन


जोहड़ में ढांग के नीचे दबकर तीन महिलाओं की मौत
- गांव दरापुर में मिट्टी खोदाई के दौरान हुआ हादसा, चल रहा था मनरेगा का काम
- ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान, अन्य तीन महिलाओं को गंभीर हालत में निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गांव दरापुर में मनरेगा के तहत जोहड़ से मिट्टी की खोदाई कर रहीं छह महिलाओं के ऊपर मिट्टी की ढांग भर-भराकर गिर गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान ढांग के नीचे दबीं तीन महिलाओं बिल्लो (50), कालो(40) व प्रियंका (25)की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि अन्य तीन को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने ढांग से बाहर निकाला। इन्हें गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि मनरेगा के तहत जोहड़ से मिट्टी खोदाई का काम चल रहा था। खोदी गई मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से पास ही स्थित व्यायामशाला में डाला जा रहा था। यहां मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जब दरापुर की ही कुछ महिलाएं खोदाई कर रही थीं तो अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई वह महिलाएं उसके नीचे दब गईं। हादसे में बिल्लो, कालो व प्रियंका की मौत हो गई। वहीं महिला बिमला (53), प्रियंका (32) व बीरा (35) को पटौदी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कुछ अन्य महिलाओं को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहराई तक मिट्टी खोदने से हुआ हादसा:
एसडीएम के अनुसार मिट्टी को जोहड़ में नीचे से काफी अंदर तक खोद दिया गया था। इससे ऊपर की मिट्टी अचानक ही भर भराकर गिर पड़ी और यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पटौदी एसीपी हरेंद्र कुमार भी घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंचे। इधर मामले में पुलिस भी जांच कर रही है कि हादसे में लापरवाही कहां हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें