फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में आए अब तक ओमिक्रॉन के तीन मरीज, सभी स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन वैरियंट के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में ओमिक्रॉन के अब तक तीन मरीज आ चुके हैं और तीनों ही स्वस्थ हो चुके हैं। तीनों डीएलएफ इलाके के रहने वाले हैं, जिसमें से एक की तो पिछले मंगलवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना के नए वैरिएंट के प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है। खास तौर पर जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जाने वाले नमूनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। विभाग 27 दिसंबर तक 1835 नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज चुका है। विदेश से जिले में अब तक करीब 19417 यात्री आ चुके हैं, जिनकी शुरूआत में आरटी-पीसीआर जांच के साथ ही 8वें दिन भी जांच की जा रही है। इनमें से 3849 यात्री हाई रिस्क कंट्री से लौटे हैं, जिसमें से 87 यात्री पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम लौटे हैं। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों से नमूने भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-------
पीजीआई रोहतक में होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे कोरोना मरीजों के बीच ओमिक्रॉन की पहचान स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नमूनों को सीधे दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) लैब में भेजने की अनुमति मिल गई है। वहीं, जल्द ही राज्य में भी जीनोम सीक्वेसिंग की सुविधा शुरू हो सकती है। इसके लिए पीजीआई रोहतक में जांच की सुविधा शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें