फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: साइबर ठगों ने महिला को दिया ऑनलाइन काम करने का झांसा, तीन लाख रुपये की ठगी की

Fri, 01 Dec 2023 01:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

साइबर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन काम देने के बहाने एक ग्रुप में जोड़ कर तीन लाख रुपये की ठगी की है। साइबर थाना पुलिस ने पांच माह पहले हुई वारदात में अब मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन काम देने के बहाने एक ग्रुप में जोड़ कर तीन लाख रुपये की ठगी की है। साइबर थाना पुलिस ने पांच माह पहले हुई वारदात में अब मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर 37 सी निवासी रीतिका चोपड़ा ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 17 मार्च को व्हाट्सएप पर नौकरी के लिए संदेश आया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। ठगों ने शुरुआत में उन्हें टास्क के लिए पैसे दिए। इसके बाद निवेश के नाम पर कई बार में तीन लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर ठगों ने और पैसे मांगे। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दो युवकों से साढ़े सात लाख की ठगी
ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी देने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अशोक विहार फेस दाे निवासी हिमांशु गर्ग ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों व्हाट्सएप पर आनलाइन नौकरी के लिए एक मैसेज मिला। जब उन्होंने मैसेज का रिप्लाई किया तो उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। शुरुआत में उन्हें टास्क के नाम पर रुपये दिए गए। फिर निवेश के नाम पर रुपये जमा कराने लगे। ठगों ने हिमांशु से चार बार में तीन लाख 53 हजार रुपये जमा करा लिए। उन्होंने फिर साढ़े पांच लाख रुपये जमा कर अपनी पुरानी रकम लेने को कहा। इस पर हिमांशू को ठगी का अहसास हुआ। उनकी शिकायत पर थाना पुलिस ने बुधवार रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें