पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने रंजिश को लेकर कार में टक्कर मारने और हवाई फायर करने के मामले में तीन आरोपी 29 अगस्त को सोहना-हरचंदपुर रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की पहचान नवीन निवासी नाथूपुर, अंकुश निवासी अशोक विहार फेज-3 और व रोहित लोहिया उर्फ शैंकी निवासी सिकंदरपुर घोसी गांव के रूप में हुई है।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मामले में शिकायतकर्ता व आरोपी नवीन के बीच लड़ाई-झगड़े को लेकर रंजिश है। आरोप है कि मामले में शिकायतकर्ता 25 अगस्त की रात अपने साथियों के साथ दौहला गांव में एक कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनकी कार को रोककर टक्कर मारी और हवाई फायरिंग की। जब ये वहां से निकले तो उन युवकों ने दोबारा पीछा करके सुभाष चौक के ऊपर फिर से कार में टक्कर मारी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी नवीन पर हत्या करने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत चार मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।