फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी की रकम से अमेजॉन पर अकाउंट बनाकर वहां से सोना खरीदते थे आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और कार्ड पर लगे मेंटेनेंस चार्ज हटाने के नाम पर ठगी करने के मामले मं तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी विकास (27), उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी संजय ज्वाला (31) और नीरज सिरोला के रूप में हुई है। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना साउथ में पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ने 13 अप्रैल को शिकायत दी थी कि ठगों ने क्रेडिट कार्ड में प्रोटेक्शन सर्विस के नाम पर लगने वाले मेंटेनेंस चार्ज को हटाने के नाम पर संपर्क किया था। इसके बाद लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि विकास पहले क्रेडिट कार्ड कंपनी में काम करता था। आरोपी फर्जी मोबाइल नंबर से लोगों को कॉल कर बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड मेंटेनेंस चार्ज हटाने या लिमिट बढ़ाने के नाम पर लिंक भेजता था। लिंक पर क्लिक करते ही कार्ड डिटेल भरने से कार्ड से रुपए कट जाते थे। इन रुपयों से वे एक फर्जी नंबर से अमेजॉन पर अकाउंट बनाकर वहां से सोना खरीदने में करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें