फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: थार सवार युवकों ने टेंपो चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। घाटा रेड मोड़ के पास थार कार सवार युवकों ने टेंपो चालक से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने उससे 7 हजार रुपये भी छीन लिए और मौके से कार लेकर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-65 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बदायूं के मान सिंह यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर जब वह मंडी से अपना टेंपो लेकर घर जा रहे थे तो घाटा मोड़ के पास दिल्ली नंबर की थार चालक ने थार को टेंपो के आगे लगा दिया। इसके बाद उसमें से उतरे दो युवकों ने उनसे मारपीट की और पैसे छीन लिए। पुलिस अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें