फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर विधवा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Oct 2021 01:40 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उनकी सोने की चेन भी लूट ली और अश्लील वीडियो भी बनाया। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के चांदहट थाना अंतर्गत एक विधवा ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर विधवा से मारपीट और लूटपाट करने का भी आरोप है। महिला घर से निकलकर किसी काम से बैंक जा रही थी। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई। पुलिस ने विधवा की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी वेदपाल के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 21 अक्टूबर की दोपहर को वह मोहना गांव स्थित बैंक जाने के लिए बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान गांव मोहना निवासी भारत बाइक लेकर आया और कहा कि वह मोहना की तरफ जा रहा है और बैंक छोड़ देगा। 

पीड़िता भारत के साथ बाइक पर बैठ गई। रास्ते में से भारत ने कोल्ड ड्रिंक ली और पीड़िता को खेतों पर यह कहकर ले गया कि उसे ट्यूबवेल पर कुछ काम है। बैंक में उसकी अच्छी जान-पहचान है, जल्द से जल्द काम करवा देगा। खेतों पर जाकर भारत ने फोन कर अपने दो साथियों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर पीड़िता को जबरन कोल्ड ड्रिंक पिला दी। 
विज्ञापन


तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने मारपीट कर गले से सोने की चेन को लूट ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी और खेतों में छोड़कर फरार हो गए। 

पीड़िता जैसे-तैसे खेतों से बाहर निकलकर अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता ने परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें