फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक की 91.2 फीसदी पर रुकी तीसरी कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी कटऑफ जारी कर दी गई है। इसमें बीटेक, बीपीटी, एमबीए-5 वर्ष और एमकॉम-5 वर्ष में दाखिलों होंगे। बीटेक के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 91.2 प्रतिशत पर कटऑफ रुकी। हरियाणा जनरल कैटगरी में 87, एससी कैटगरी के लिए 80 प्रतिशत पर कटऑफ रही।
विज्ञापन

एमबीए-5 वर्ष की 40 सीटों में से 10 सीटों पर तीसरी कटऑफ जारी की गई है। वहीं, एमकॉम-5 वर्ष की 40 सीटों में से 8 सीटों पर तीसरी मेरिट सूची जारी की गई है। एमबीए-5 वर्ष के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 86.40 प्रतिशत पर कटऑफ रुकी। हरियाणा जनरल कैटगरी में 80 प्रतिशत, एससी कैटगरी के लिए 73.60 कटऑफ रुकी। एमकॉम-5 वर्ष के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 86.2, हरियाणा जनरल कैटगरी में 85.2 और एससी कैटगरी के लिए 80.2 प्रतिशत पर कटऑफ रही। बीपीटी की 60 सीटों में से 12 सीटों के लिए ऑल इंडिया कैटगरी में 80.4 प्रतिशत पर कटऑफ रुकी। हरियाणा जनरल कैटगरी में 75.8 प्रतिशत पर, एससी कैटगरी के लिए 60 प्रतिशत पर कटऑफ रही।
तीसरी सूची में चयनित छात्र 18 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। तीसरी सूची के बाद भी अगर कोई सीट खाली रह जाती है तो ऑपन एडमिशन के आधार पर इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। वहीं, पीजी कोर्सेस के लिए अभी भी आवेदन भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें