फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे में कारोबारी समेत तीन कारों के टायर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के सेक्टर-45 में घर के बाहर खड़ी अलग-अलग तीन कारों के टायर चोरी हो गए। चोर अपनी कार में लाई ईंट के सहारे कारों को खड़ी करके चले गए। वह एक आईटी कंपनी के मालिक की कार से म्यूजिक सिस्टम, 12 हजार रुपये, घड़ी समेत अन्य सामान ले गए। आधे घंटे में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कंपनी मालिक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हेमंत थाना डबुआ जिला फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उनकी आईटी कंपनी है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को वह अपनी क्रेटा कार से सेक्टर-45 गुरुग्राम में आए थे। रात में करीब 12.30 बजे घर के बगल खाली प्लॉट में कार खड़ी कर दी। सुबह करीब 6.30 बजे उन्होंने देखा कि ड्राइवर साइड के बगल वाली सीट का शीशा टूटा हुआ था कार से म्यूजिक सिस्टम, पर्स में रखे 12 हजार रुपये, एप्पल की घड़ी समेत कार के दोनों टायर गायब थे। कार ईंट के सहारे खड़ी थी। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी हुई कि मकान संख्या 673 के सामने खड़ी एक अन्य क्रेटा कार के पीछे के दोनों टायर, मकान संख्या 677 के सामने खडी बलेनो गाड़ी के दोनों टायर भी गायब थे। सभी कारें ईंटों के सहारे खड़ी थीं। पीड़ित आईटी कंपनी के मालिक ने बताया कि करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने सेक्टर-40 थाने में मामले की शिकायत दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें