फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बन बैठे युवकों ने मोबाइल नगदी लेने के साथ ऑटो लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार देर रात रेलवे स्टेशन जा रहे ऑटो चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल, नकदी और ऑटो लूट लिया गया। पांच युवक सवारी बनकर ऑटो में बैठे और थोड़ी देर बाद चालक से फोन और पैसे छीन लिए। वह चालक को धक्का देकर ऑटो लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में किराए पर रहता है। बृहस्पतिवार देर रात ऑटो लेकर बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि भीम नगर के पास पांच युवक रेलवे स्टेशन जाने की बात कहकर ऑटो में बैठ गए । फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास पहुंचने के बाद एक युवक ने अंदर गली में अपने परिचित से मिलने की बात कही। जैसे ही पीड़ित ने ऑटो को गली में अंदर लिया तो पांचों युवकों ने मिलकर फोन और नकदी छीन ली । पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद उन्होंने चलते ऑटो से उसे नीचे फेंक दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें