फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर की थी युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। निजी अस्पताल की सफाई कर्मी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी कोलकाता के मुर्शिदाबाद निवासी मिराज उर्फ मिराजुद्दीन उर्फ लालन को पालम विहार से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ज्योति (25) के साथ दो महीने से सहमति संबंध में रह रहा था। ज्योति उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इस कारण उसने ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उसने कमरे को ताला लगा दिया और दिल्ली अपने रिश्तेदार के पास चला गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी की एक अन्य प्रेमिका गाजियाबाद में थी जिससे वह शादी करने की तैयारी में था। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपने माता-पिता को भी गुरुग्राम से भेज दिया था। हत्या के बाद फरार होने की उसने पहले से पूरी योजना तैयार की थी ताकि कोई भी सबूत पीछे न रह जाए, लेकिन पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वह कमरे को ताला लगाकर जाता हुआ नजर आ गया जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
10 जनवरी को बसई एन्क्लेव में ज्योति का शव मिला था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई थी। ज्योति के शव पर संघर्ष के भी निशान मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पता लगा कि उसके साथ सहमति संबंध में रहने वाला मिराज गायब है, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें