फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से सामान चुराने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साथियों के साथ मिलीभगत कर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के ट्रक से सामान चोरी करने वाले तीसरे (मुख्य) आरोपी को अपराध शाखा मानेसर ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) निवासी नवनीत के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि उसने ही अपने साथी जितेंद्र व प्रवीण को साजिश के तहत कंपनी में नौकरी दिलाई थी। जब जितेंद्र और प्रवीण ट्रक में कीमती सामान लेकर निकले तो उन्होंने फोन पर नवनीत को इसकी सूचना दी। नवनीत ट्रक में से सामन लेकर भाग गया। इस मामले में अदालत ने नवनीत को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी पर लूट, डकैती, हथियार के बल पर लूट, हत्या का प्रयास समेत छह मामले दर्ज हैं। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से सामान बरामद किया जाएगा।
29 नवंबर 2020 को बिजवासन दिल्ली निवासी घनश्याम ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था कि उन्होंने ट्रक में वेयरहाउस से सामान भेजा था जो मौके पर सामान पूरा नहीं पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें