फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनएच-48 किनारे नालों की सफाई का कार्य कल तक पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंहपुर गांव के आगे सक्शन-प्रेशर मशीन से निकाला जा रहा कचरा, सुबह-शाम चल रहा अभियान
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नरसिंहपुर गांव के आगे बने नालों की सफाई का कार्य जोरो पर चल रहा है। बरसाती मौसम से पहले जलभराव की समस्या से बचाव और वर्षा जल की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसी द्वारा सक्शन-प्रेशर मशीनों की मदद से नालों में जमा गाद, कचरा और अन्य सामाग्री को निकाला जा रहा है।



मौके पर सफाई कर रहे कर्मचारियों के अनुसार, विभाग की ओर से रविवार तक इस पूरे कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कारण सुबह और शाम दोनों समय तेजी से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारियों की टीम सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सेफ्टी जैकेट पहनकर नालों की सफाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नालों में लंबे समय से पॉलीथिन, प्लास्टिक, निर्माण सामग्री का मलबा, धूल-मिट्टी और अन्य कचरा जमा हो गया था, जिससे पानी के प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही थी। सक्शन-प्रेशर मशीन के जरिये इस कचरे को निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरा जा रहा है और निर्धारित स्थान पर भेजा जा रहा है। सफाई के दौरान नालों को एक छोर से दूसरे छोर तक पूरी तरह साफ किया जा रहा है ताकि बारिश के दौरान पानी का प्रवाह बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें