फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज स्तरीय कैंप से गांव में बढ़ेंगी रौनक, बाहर से पहुंचेगें सैंकड़ों प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैंप में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियां होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिरसा जिले के जोड़ी गांव में अगले महीने लगने वाला राज्य स्तरीय स्काउट्स एंड गाइड्स कैंप गांव के लिए खास बनने जा रहा है। 2 से 5 जून तक आयोजित होने वाले कैंप में प्रदेशभर से सैकड़ों प्रतिभागी पहुंचेंगे। कैंप के दौरान विभिन्न जिलों से आने वाले स्काउट्स और गाइड्स स्कूल परिसर में ठहरेंगे और कई गतिविधियों में भाग लेंगे। बड़ी संख्या में बच्चों और प्रशिक्षकों के पहुंचने से गांव में चहल-पहल बढ़ेगी। स्थानीय लोगों को भी स्काउटिंग गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार कैंप में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, समूह गतिविधियां और साहसिक प्रशिक्षण भी होगा। कैंप में करीब 350 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े स्तर का आयोजन गांव में होने से बच्चों को नई चीजें सीखने और अलग-अलग जिलों से आए प्रतिभागियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। वहीं स्थानीय स्तर पर भी आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें