फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आशियाना अनमोल में बच्चों ने सीखी रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- इंटरैक्टिव वर्कशॉप में 40 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा, प्रैक्टिकल गतिविधियों के जरिए समझी कोडिंग और एआई की बुनियादी जानकारी



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। आशियाना हाउसिंग की किड-सेंट्रिक रिहायशी परियोजना आशियाना अनमोल में बच्चों के लिए इंटरैक्टिव रोबोटिक्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। लर्निंग हब में आयोजित इस वर्कशॉप में 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को रोबोटिक्स, ड्रोन और बेसिक कोडिंग की जानकारी प्रैक्टिकल गतिविधियों और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से दी गई।



वर्कशॉप का संचालन नासा स्टेम गेटवे एजुकेटर और इसरो-पंजीकृत स्पेस ट्यूटर धर्म राज पंवार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बच्चों को सरल और रोचक तरीके से रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन निर्माण की बुनियादी अवधारणाएं समझाईं। बच्चों को आयु के अनुसार अलग-अलग समूहों में बांटा गया जहां प्रत्येक टीम ने अपना लीडर चुना। इससे नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और संवाद कौशल को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन




वर्कशॉप के दौरान बच्चों ने मिलकर रोबोट और ड्रोन तैयार किए और उन्हें नाम भी दिए। इस गतिविधि ने बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित किया। अभिभावकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण में नई तकनीकों से जोड़ते हैं।
विज्ञापन




अशियाना हाउसिंग के निदेशक वरुण गुप्ता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य बच्चों को अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से रचनात्मक और आत्मविश्वासी बनाना है। उन्होंने बताया कि लर्निंग हब बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें