फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क धंसी, तीन फीट गहरा गड्ढा बना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से प्रकाशपुरी चौक मार्ग पर अपना एन्क्लेव के सामने का हाल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। बारिश का दौर जारी है। ऐसे में जलभराव के कारण शहर की सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। जगह-जगह सड़कों के धंसने के कारण वाहन चालकों की जान खतरे में है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से प्रकाशपुरी चौक जाने वाले मार्ग पर स्थित अपना एंक्लेव के निकट सड़क धंस गई, जिससे वहां करीब 3 फीट गहरा गड्ढा हो गया।
क्षेत्र के ईश्वर सिंह, अनुज कुमार सिंह, संदीप कुमार, धर्मवीर, विजय, राजेश पटेल आदि का कहना है कि रेलवे स्टेशन मार्ग पर हजारों वाहन हर दिन निकलते हैं। जहां गड्ढा हुआ है उसमें कई वाहन पूरे गिरने से बचते रहे। गड्ढा होने से वाहन चालकों व आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढा होने से वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। निवासियों ने किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए गड्ढे के आसपास ईंट-पत्थर लगा दिए हैं। उनका कहना है कि उक्त मार्ग पर गत 2 सप्ताह से अधिकांश लाइट बंद रहती है और सडक़ पर अंधेरा छाया रहता है। शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जगहों पर सड़कें धंसी
गुरुग्राम की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। खासकर सदर्न पेरिफेरल रोड, जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे के पास, शीतला माता रोड, सेक्टर रोड के साथ शहीद मेजर विकास यादव मार्ग, सेशन हाउस के पास सिविल लाइंस और रेलवे रोड पर सड़कें जगह-जगह धंसने के कारण गड्ढे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें