फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी की पुलिस ने मन्नू के पिता की शिकायत पर आठ दिन तक मसामले की थी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धर्म परिवर्तन के मामले में एटीएस यूपी की ओर से गिरफ्तार मन्नू यादव उर्फ मन्नान के पिता राजीव यादव की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस ने आठ दिन तक जांच की थी। जांच पूरी होने और उसमें मिली जानकारी व मूल शिकायत की प्रति दिल्ली पुलिस को भेज दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अप्रैल में ही राजीव यादव की ओर से राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को शिकायत भेजी गई थी। जिसकी जांच एसीपी उद्योग राजीव यादव ने की थी। आठ दिन तक चली जांच में पुलिस ने गांव के सरपंच से लेकर परिजनों से बातचीत की। पुलिस मन्नू का बयान दर्ज करना चाहती थी मगर वह बहुत ही उग्र था। उसने बयान नहीं दिया। न ही जांच में पुलिस का सहयोग किया। पुलिस ने दिल्ली-महरौली रोड स्थित मूक बधिर स्कूल के इंटरप्रेेटर से भी संपर्क किया था।
जांच में सहयोग न मिलने पर राजेंद्रापार्क थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट व एसीपी की रिपोर्ट को दिल्ली के धर्म परिवर्तन होने वाले स्थान पर भेज दिया था। यह रिपोर्ट डीसीपी वेस्ट के माध्यम से भेजी गई थी। इसके बाद यह खुलासा हुआ। मामले का खुलासा होने के बाद से आईबी व एटीएस के लोगों का उसके घर आना-जाना बना हुआ। मन्नू के पिता से कई बार बात भी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश एटीएस की जांच में उसके संपर्क में रहने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

मन्नू यादव के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान मन्नू की ओर से बयान न देने व जांच में सहयोग न करना पाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी संबधित क्षेत्र की पुलिस को दिल्ली भेज दी गई थी।
विज्ञापन

- राजीव यादव, एसीपी उद्योग, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें