फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दूल्हे के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के बूबलहेड़ी गांव से लाहबास में गई थी बरात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। खंड के बूबलहेड़ी गांव से लाहबास में शनिवार को पहुंची बरात में उस वक्त खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब दूल्हे के भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बूबलहेड़ी गांव के पाहट बास निवासी दिलशाद की बरात लाहबास गांव गई थी। बरात के दौरान दूल्हे के बड़े भाई इरशाद का आठ वर्षीय बेटा दिलशाद सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों से भरी शादी का माहौल पलभर में गमगीन हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। शिकायत मिलने के बाद गाड़ी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें