फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो मार्च को किया जाएगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव 2026...नौ मार्च तक दावे व आपत्ति का अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की अधिसूचना के अनुसार जिले में पंचायत उपचुनाव 2026 को लेकर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी अजय कुमार ने बताया कि 19 से 28 फरवरी तक वार्ड अनुसार वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार किया जाएगा। दो मार्च को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नौ मार्च तक नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावों व आपत्तियों का निपटारा 12 मार्च तक किया जाएगा। 16 मार्च तक अपील दायर करने का समय रहेगा और 19 मार्च तक अपीलों का समाधान कर दिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 27 मार्च को प्रकाशित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन



यहां होंगे उपचुनाव
जिले की 11 पंचायतों व सोहना पंचायत समिति के एक वार्ड में उपचुनाव प्रस्तावित हैं। पटौदी ब्लॉक के गांव बासपदमका में सरपंच पद, गुरुग्राम ब्लॉक के माकड़ौला वार्ड-9, फर्रूखनगर के अलमदी वार्ड-9 और झांझरोला खेड़ा वार्ड-2 में पंच पद के लिए चुनाव होंगे। सोहना ब्लॉक में पंचायत समिति वार्ड-5 सहित बादशाहपुर ठेठर, बिल्हाका, खूँटपूरी, महेंद्रवाड़ा, रानीका सिंघोला, रिठोज व सहजावास के विभिन्न वार्डों में पंच पद के उपचुनाव कराए जाएंगे। प्रशासन ने प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें