फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हवा साफ हुई तो मिली राहत, तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में हुई बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 148 दर्ज किया गया, जो सामान्य श्रेणी में आता है। पिछले कुछ दिन में यह स्तर काफी खराब था, इसलिए यह सुधार लोगों के लिए राहत की खबर है। वहीं, मानेसर में एक्यूआई 123 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य श्रेणी में है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना महसूस हो रहा है। अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश के बाद हवा में नमी और ठंडक बढ़ी है, जिससे लोगों को मौसम की राहत महसूस हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें