जिले में 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में पिछले दो दिन से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल तो विदा हो गए लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिनभर बादलों और धूप के बीच मौसम बदलता रहा, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, हालांकि उमस ने परेशानी बढ़ाई। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि वीकेंड तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। ज्येष्ठ माह की तपिश के साथ अब गर्मी फिर जोर पकड़ने लगी है। तेज धूप और उमस के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि वीकेंड तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
डॉ. नवीन ने लोगों को दोपहर की धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। मौसम विभाग ने भी लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।