फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में अंडरपास में पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम सोहना रोड पर राजीव चौक के अंडरपास पर एक कार पलट गई। कार की गति तेज थी। अचानक बाइक सामने आने पर उसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। एयर बैग खुलने के कारण चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैफिक पुलिस ने कार को उठवाकर गैरेज में भिजवा दिया है। दोपहर तीन बजे एख कार की गति इतनी तेज थी कि अंडरपास में जा रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार अंडर पास की दीवार से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन

इस दौरान उसके दोनों एयर बैग खुल गए। इससे चालक बाल-बाल बच गया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह कार एक डॉक्टर की है। जो सर्विस के लिए गैरेज में आई थी और जांच करने के लिए मिस्त्री दोपहर में निकला था। घटना की जानकारी के बाद हाइवे ट्रैफिक पुलिस की क्रेन मौके पर पहुंची और उसे हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें