पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की संभावना, रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का लगेगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 29 स्थित होटल क्राउन प्लाजा में कमरे के बाथरूम में 29 जनवरी की सुबह मृत पाए गए इंजीनियर विजय के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की संभावना सामने आई है।
हालांकि परिजनों की मांग पर बिसरा का जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया। लैब से बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का पता चल सकेगा। बता दें कि मृतक की पहचान बंगलुरू निवासी विजय के रूप में हुई थी। वह बेंगलुरू की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थे और तीन दिन पहले ही कंपनी के काम से गुरुग्राम आए थे। विजय सहित अन्य कर्मचारियों को 29 जनवरी को होटल से चेकआउट करना था, लेकिन विजय सुबह के समय बाथरूम में मृत मिला। सूचना मिलने पर सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया। प्रथम दृष्टया में विजय की हार्ट अटैक मौत होने की बात सामने आई थी।
वर्जन
शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
- बबलिश, एएसआई व जांच अधिकारी।