फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, साले को कॉल करके दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद कमरे पर पहुंचे भाई-बहन तो बेड पर मृत मिली बहन
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी पति भागा, सेक्टर-37 थाने की पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र के खांडसा में 28/29 जनवरी की रात एक युवक ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के करीब 12 घंटे बाद आरोपी ने अपने साले को कॉल कर पत्नी के साथ मारपीट होने के बारे में जानकारी दी थी। इस सूचना पर गुरुग्राम में रह रहा पत्नी का दूसरा भाई कमरे पर पहुंचा तो बेड पर शव पड़ा था। हत्या करने के बाद आरोपी पति भाग गया है।
सूचना मिलने पर सेक्टर-37 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में पहुंचाया। मृतका की पहचान ओरैया (उत्तर प्रदेश) के खास भरा निवासी शीलू (27) के रूप में हुई। उसकी शादी आठ साल पहले कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रानी घाट कॉलोनी निवासी सनी दयाल के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिसमें सात साल का बेटा व तीन साल की बेटी है। दंपती करीब 4 साल से गुरुग्राम के खांडसा में किराये पर रह रहे थे। सनी दयाल दिहाड़ी-मजदूरी करता है। शीलू भी कई बार दिहाड़ी पर काम करती थी। बताया जा रहा है कि शीलू का कई बार अपने पति सनी दयाल के साथ झगड़ा हो चुका था, जिसमें परिवार वालों की ओर से दोनों को समझाया भी जा चुका था।
विज्ञापन

मृतका शीलू के भाई कपिल ने बताया कि 29 जनवरी की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे उसे शीलू की मौत के बारे में पता चला। कपिल गुरुग्राम के सेक्टर-37 में नौकरी करता है और यहीं किराये पर रहता है। कपिल ने बताया कि उसका जीजा दोनों बच्चों काे करीब 10 दिन पहले नाना-नानी के पास छोड़ आया था। पुलिस जांच में सामने आया कि 28/29 जनवरी की रात को किसी बात पर झगड़ा होने के बाद सनी दयाल ने अपनी पत्नी शीलू का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद करीब 12 घंटे बाद सनी दयाल ने 29 जनवरी की दोपहर बाद 3 बजे ओरैया के खास भरा में रहने वाले अपने छोटे साले आलोक को कॉल करके बताया कि शीलू के साथ झगड़ा होने के बाद मारपीट हो गई है, उसे आकर संभाल लो।
आलोक ने अपनी बड़ी बहन नीरज को कॉल करके सनी दयाल के फोन आने व शीलू की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। नीरज ने अपने पति रवि ने कंपनी में कपिल के पास भेजा। इसके बाद कपिल, रवि व नीरज जब शीलू के कमरे पर गए तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-37 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या करने बाद आरोपी सनी दयाल गायब है। उसके मोबाइल की लोकेशन के साथ ही उसके छिपने के संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। -महेश, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें