फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्षत-विक्षत हालत में मिले शव की नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। घाटा गांव के टी-प्वाइंट से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर 22 अप्रैल की सुबह सड़ी-गली अवस्था में मिले युवक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृत युवक की पहचान नहीं होने पर आरोपी का दाह संस्कार पुलिस ने कर दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन

सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने मामले में हत्या के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 22 अप्रैल की सुबह टी-प्वाइंट से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने झाड़ियों और कूड़े के पास शव देखा था। एएसआई दीपक ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार करा दिया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें