फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी की पीठ पर मारी तीन गोली: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, इस बात से नाराज थे

Thu, 10 Jul 2025 08:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
राधिका यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने गोली मार दी। 

विज्ञापन

मोर्चरी में रखवाया गया शव
राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त पूर्व, प्रबन्धक थाना सेक्टर-56, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राइम व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व मृतका के शव का निरीक्षण करने उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया गया।
 

पीठ पर मारी तीन गोली
मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 में रहती थी। मृतका राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नही थे, मृतका के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते गुरुवार को राधिका यादव के पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसको तीन गोली उसकी पीठ में मार दी। घटना के बाद राधिका को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी पिता गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें