फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे संग भागी सौतेली मां: 17 का लड़का तो 40 की है महिला, पिता बोला- 3 माह ही साथ रहे... इस हरकत से चौंका बाप

Thu, 10 Jul 2025 12:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (नूंह)

सार

पिता का आरोप है कि बेटा अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। रामकिशन ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 17 वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र 40 वर्ष है। जिन्होंने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
बेटे को अपनी दोगुनी उम्र की मां से हुआ प्यार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह के पुन्हाना के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति भागी हुई अपनी पत्नी व बेटे की तलाश में करीब 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद पीड़ित ने सीएम विंडो के मार्फत मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा कुछ माह पहले ही अपने ननिहाल से उनके पास रहने के लिए आया था। जो अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

बासदल्ला गांव के राम किशन पुत्र कन्हैया ने बताया कि लगभग 18 वर्ष पहले उसकी शादी फिरोजाबाद से हुई थी। उस पत्नी से एक बेटा हुआ। जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। तीन साल बाद रामकिशन ने सोहना नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। सोहना, रामकिशन के साथ करीब 15 वर्ष रह रही थी। जिससे एक बेटी भी हुई। 

सात माह पहले रामकिशन का बेटा अपने पिता के पास पुन्हाना पहुंचा और तीन महीने तक अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहा। पीड़ित का कहना है कि उसका लड़का अपनी सौतेली मां को मां की तरह ही मानने लगा था और रोजाना उसके पैर भी छूता था। लेकिन तीन महीने बाद बेटे को अपनी सौतेली मां से प्यार हो गया। 

इसके बाद बेटा अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। रामकिशन ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 17 वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र 40 वर्ष है। जिन्होंने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। पीड़ित ने इस बाबत पुन्हाना सिटी थाना में भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

आरोप है कि जब भी वो थाने में जाता है तो सिटी थाना पुलिस दोनों के कोर्ट मैरिज करने की बात कहती है। लेकिन अभी उनके लड़के की उम्र केवल 17 वर्ष है। उनका कहना है कि इसलिए कोर्ट मैरिज नहीं हो सकती। फिलहाल पीड़ित ने एक शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Delhi: पीडब्ल्यूडी ने सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर किया रद्द, विभाग ने बताई यह वजह

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें