फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना में अपने गांव जाने के लिए खड़ी महिला को दिया था लिफ्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। महिला थाना पुलिस ने एक टैक्सी ड्राइवर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्राइवर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोल्डन होटल में महिला से दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे नूंह के बस स्टैंड पर छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। मामले में 16 जून को सोहना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले को 17 जून को नूंह महिला थाना में भेज दिया गया था। इस मामले में नूंह महिला थाना पुलिस ने ओसामा, रोहित व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली कि मुख्यारोपी ओसामा निवासी सालाहेड़ी नूंह के बस स्टैंड के समीप खड़ा हुआ है, जिसे सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह एक टैक्सी ड्राइवर है। आरोपी सोहना से पीड़ित महिला को टैक्सी में बैठाकर नूंह ले आया था। रास्ते में दो अन्य साथियों को उन्होंने अपनी गाड़ी में बैठाया। उसके बाद तीनों आरोपी नूंह के मालब गांव के गोल्डन होटल में ले गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें