फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Fast: किसी बीमारी से पीड़ित है व्रतधारी तो जरूर रखे इन बातों का ख्याल, लापरवाही पर सकती है भारी

Mon, 08 Apr 2024 04:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

डाइटिशियन शालिनी गार्विन बताती हैं कि व्रत के दौरान लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। एक समय अंतराल के बाद पानी, जूस, दूध, स्मूदी आदि का सेवन करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
नवरात्रि में कैसे करें उपवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के दौरान मां भवानी की आराधना के लिए लोग व्रत रखते हैं। कुछ लोग सिर्फ पहले एक से दो दिन और आखिरी एक से दो दिन का व्रत रखते हैं तो वहीं कुछ नौ दिन तक व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। यदि व्रतधारी किसी बीमारी से पीड़ित है तो सेहत का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन

डाइटिशियन शालिनी गार्विन बताती हैं कि व्रत के दौरान लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। एक समय अंतराल के बाद पानी, जूस, दूध, स्मूदी आदि का सेवन करते रहना चाहिए। इसके अलावा फल कार्बोहाइड्रेट, फाइबर का विशेष स्रोत होते है जो व्रत के दौरान एनर्जी देते है, ऐसे में फलों का सेवन भी किया जा सकता है।

टाइप-1 मधुमेह वाले लोगों को आमतौर पर व्रत न करने की सलाह दी जाती है। टाइप-2 मधुमेह और उच्च रक्तचाप वाले लोग जिनकी स्थिति आहार या दवा के माध्यम से नियंत्रण में है वे व्रत करने में सक्षम हो सकते हैं हालांकि उन्हें भी विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार व्रत रखना चाहिए। 
विज्ञापन

चीफ क्लीनिकल न्यूट्रिशियन नीलिमा बिष्ठ बताती हैं कि व्रत के दौरान एक संतुलित आहार लेना जरूरी है। यदि हम ज्यादा समय तक बिना कुछ खाए पिंए रहते हैं तो भी दिक्कत हो सकती है। वहीं ज्यादा मात्रा में खाने से भी शरीर को नुकसान हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को व्रत रखने से पहले अपनी व्यक्तिगत स्थिति का आकलन करना चाहिए। विशेषज्ञों से परामर्श लेना चाहिए कि उनके लिए उपवास सुरक्षित है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें